फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,pooja,auraiya

उठो देव, उठो देव, गुड़ माड़े खाओ ...

Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
cultural,pooja,auraiya
औरैया। देवोत्थान एकादशी का पर्व जिले में परंपरागत व श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। भगवान को झोंपड़ी में बैठाकर उनकी पूजा की गई। इसी पर्व के साथ वैवाहिक कार्यों के साथ अन्य शुभ कार्य भी प्रारंभ हो गए हैं।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी के कारण जगह-जगह गन्ने की दुकानें सजीं रहीं। चार महीने तक शयनावस्था में रहने के बाद आज कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान जाग गए हैं। घरों में आंगन में ईख की झोपड़ी बनाकर उसमें आटे का चौक पूर कर भगवान को विराजमान कराया गया। चौक के समानांतर दो रेखाओं से इस झोपड़ी को पूजा गृह से जोड़ा गया और पांवों के निशान उस पूजा घर तक ले जाए गए। घर के सभी सदस्यों ने विधि विधान से भगवान की पूजा की और बाद में धान डाल कर सभी ने माथा टेका।
विज्ञापन

पूजा करते समय बुंदेली में भगवान से प्रार्थना की जाती है, उठो देव, उठो देव, गुड़ माड़े खाओ, कुंवारिन के ब्याह कराव। घरों के दरवाजों पर दीये भी जलाए गए और बच्चों ने पटाखे फोड़े। देवोत्थान एकादशी संपन्न हो जाने के बाद विवाह आदि शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। हिंदू संस्कृति में देवोत्थान एकादशी के बाद से ही वैवाहिक कार्य होते हैं। कुछ विद्वानों का मत है कि इन चार महीनों के लिए भगवान पाताल लोक जाकर वहां पहरेदारी करते हैं। इसलिए चार महीनों के लिए विवाह आदि शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed