{"_id":"615de7238ebc3e05d25c01dc","slug":"cultural-durga-auraiya-auraiya-news-knp6565798176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शक्ति की भक्ति का पर्व आज से, मंदिर सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शक्ति की भक्ति का पर्व आज से, मंदिर सजे
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र के आज पहले दिन देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी। वहीं एक दिन पहले बुधवार की देररात तक तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। सफाई, रंगाई व पुताई के बाद बिजली की झालरों से मंदिरों को सजाया गया। वहीं बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ रही।
नवरात्र की तैयारियां शहर के सभी देवी मंदिरों में चलीं। देवी मंदिरों पर एक सप्ताह से रंगाई व पुताई का कार्य किया जा रहा था। बुधवार देरशाम तक रंगाई व पुताई के बाद सफाई का कार्य किया गया और फिर मंदिरों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। देररात तक मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर की सजावट को अंतिम रुप दिया। महावीरगंज काली माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया मंदिर में नवरात्र पर प्रतिदिन भजन कीर्तन होगा।
वहीं सुबह व शाम के समय मातारानी का भव्य शृंगार व आरती होगी। मंदिर के भवन में कमेटी के पदाधिकारी ही मौजूद रहेंगे। भवन के बाहर अन्य श्रद्धालुओं को मातारानी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही देररात को हवन पूजन आदि कार्यक्रम होगा। फूलमती मंदिर के पुजारी श्रीनारायण ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्ती रहेगी।
विज्ञापन
शाम के समय प्रतिदिन छह बजे आरती का आयोजन होगा। इधर लेडीज मार्केट, किराना मार्केट, गुड़ मंडी आदि बाजारों में नवरात्र की तैयारियों को लेकर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। वहीं महावीरगंज स्थित काली माता मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी देवी मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बनारसीदास स्थित बड़ी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बीहड़ स्थित मां मंगला काली मंदिर है। जहां भक्तों की भीड़ रहती है।