{"_id":"61802c9bff2539586a2012d8","slug":"cultural-dhanteras-auraiya-bajar-auraiya-news-knp6616748135","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनवर्षा आज, धनतेरस पर सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनवर्षा आज, धनतेरस पर सजा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। धनतेरस को लेकर बाजार में बहार है। बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सजकर तैयार हैं। कच्चे माल में तेजी होने के बाद भी व्यापारियों को धनतेरस पर करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। इसी आस से व्यापारियों ने दुकानों में जमकर माल भर लिया है। अब उन्हें इंतजार है, आज होने वाली धनवर्षा की।
धनतेरस और दीपावली पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन और गिफ्ट आइटम से करोड़ों का कारोबार होगा। बिक्री को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह है। शहर के मुख्य बाजार होमगंज, सदर बाजार, गुमटी बाजार, दिबियापुर रोड, अस्पताल रोड पर दुकानें सामान से पटी हैं। बाजार में दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं सबसे ज्यादा धनतेरस पर बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार चमकने की उम्मीद है।
सहालग को देखते हुए लोग इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि के आर्डर भी दे रहे हैं। बतादें कोरोना काल में महीनों से व्यापार ठंडा पड़ा है, मगर इस बार धनतेरस के पर्व को लेकर सभी व्यापारी उत्साहित हैं। अलग-अलग वैराइटी के उपकरणों की दुकानें सजकर तैयार हैं। व्यापारी अच्छी दुकानदारी की उम्मीद लगाए बैठें हैं। अब उन्हें आज होने वाली बिक्री और ग्राहकों का इंतजार है। इसी उम्मीद से वह दुकानों पर जमें हैं।
विज्ञापन
सराफा बाजार चढ़ने की उम्मीद
शहर के होमगंज में 30 से अधिक सराफा कारोबारी है। काफी समय से उनका व्यापार सुस्त पड़ा था। व्यापारी बताते हैं कि सहालग के साथ ही धनतेरस में बाजार चढ़ने की उम्मीद हैं। अभी तक लोग सोने, चांदी के जेवर खरीदने व नए आर्डर देने से कतरा रहे थे। कुछ दिन पहले से ही बाजार में रौनक आई है। धनतेरस से पहले आर्डर मिलने शुरू हुए हैं। धनतेरस पर भी सोने और चांदी की चमक देखने को मिलेगी।
ग्राहकों को लुभाने के लिए धमाकेदार ऑफर
बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेवर, आटोमोबाइल की दुकानों पर विशेष तैयारी की गई है। कई जगहों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष दिवाली धमाका ऑफर दिया जा रहा है। यहीं स्थिति शहर के शापिंग माल पर भी दिखाई दे रही हैं। यहां पर भी तमाम तरह की खरीदारी पर विशेष छूट चल रही है।
ग्राहकों की पसंद के माल हैं
इस बार धनतेरस पर व्यापारियों ने नए स्टाक में स्टील के नए डिजाइन के बर्तन मंगवाए हैं। इंडेक्शन कड़ाही, भगौना, थ्री इन वन कूकर समेत स्टील के नए डिजाइन के बर्तनों की खूब मांग है। ताकि ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार में आए और उनकी मांग को पूरा किया जा सके। - प्रमोद अग्रवाल, बर्तन दुकानदार
धनतेरस के साथ सहालग की खरीदारी
कोरोना की दूसरी लहर के बाद कारोबार बेपटरी था। धनतेरस व दिवाली पर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी करते हैं। इसलिए कारोबार की उम्मीद है। वहीं ग्राहकों की पसंद के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण मंगवाए गए है। लोग उसी को लेकर पंसदीदा आर्डर दे रहे हैं। - गोपाल विश्नोई, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी
घरेलू उपकरण की मांग बढ़ी
त्योहार का सीजन होने के कारण इस समय बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। ज्यादातर लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी चीज खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में नए और आकर्षक डिजाइन के सामान उपलब्ध है। तमाम इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में छूट भी है।- प्रशांत कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार