{"_id":"5e8e05498ebc3e75f565844b","slug":"cultural-auraiya-news-knp554326729","type":"story","status":"publish","title_hn":"को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को नहिं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो
विज्ञापन
औरैया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शहर के मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ हुआ। साथ ही हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया है। हालांकि लाकडाउन के चलते मंदिरों में कम लोग ही देखने को मिले। भक्तों ने घरों में ही बजरंग बली की पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों में हनुमान जी को चोला चढ़ाकर ध्वजारोहण किया गया।
बुधवार को हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों में सुबह के समय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला रुहाई स्थित संकट मोचन मंदिर, बहन टोला स्थित संकट हरण मंदिर, सत्तेश्वर स्थित बजरंग बली मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ भक्तों ने चोला चढ़ाया। इस दौरान मंदिरों पर लाकडाउन के चलते भीड़ नहीं देखने को मिली।
मंदिरों पर भक्तों की संख्या दो से तीन देखने को मिली। हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान भक्तों ने घरों पर ही पूजन किया और प्रसाद बांटा। इस दौरान भक्तों ने कोरोना वायरस से निजात के लिए प्रार्थना भी की। इधर शहर की सीमा पर स्थित गांव महटौली में स्थित श्री श्री 1008 श्री महाकाली शिवशक्ति सिद्ध्री विद्यापीठ आश्रम पर शहर निवासी शिवराम वर्मा उर्फ भईया जी द्वारा हनुमान चालीसा पाठ शुरु किया गया। शिवनाथ वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा 101 बार हनुमान चालीसा का पाठ 51 दिनों तक किया जाएगा।