फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

जिले की मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नमाज, सिर्फ हुई अजान

Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नहीं की गई। मस्जिदों में सिर्फ अजान हुई। मस्जिदों के मौलानाओं ने समाज के लोगों से घर पर ही जोहर की नमाज अदा करने की बात कही। घरों पर नमाजियों ने नमाज अदा कर मुल्क को कोरोना बीमारी से निजात दिलाए जाने की दुआ की।
विज्ञापन

बुधवार की रात से अजान का सिलसिला शुरू किया। इस्लाम के मुताबिक जब कोई महामारी आती है तो अल्लाह को पुकारने से निजात मिलती है। गुरुवार को मस्जिदों से ऐलान किया गया कि शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नहीं होगी। समाज के लोगों से महामारी से बचाने के लिए लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहकर नमाज अदा करें। खानपुर रोड स्थित रशीदा मस्जिद, जमालशाह, छिद्दाशाह, तहसील के बगल में स्थित मस्जिदों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

दयालपुर मोहल्ले में स्थित मुहम्मदी मस्जिद के मुतवल्ली हाजी डॉ. एमए सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज के लोगों से घर पर रहकर नमाज अदा करने की बात कही। साथ ही मस्जिदों पर एकत्रित न होने की सलाह दी। समाज के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की बात कहते हुए स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखने की बात कही। अपील री कि मस्जिदों में भीड़ जमा न हो, लोग घरों से न निकलें, घरों में नमाज अदा करें। इसी तरह फफूंद, दिबियापुर, अजीतमल, बिधूना आदि में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में जोहर की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed