फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

नवरात्र में पूजन कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुआ कर रहे लोग

Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। आरती के दौरान बंद मंदिरों के बाहर भी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग कोरोना वायरस से निजात पाने को दुआ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। जिसके चलते नवरात्र के दिनों में देवी मंदिरों पर किसी तरह की भीड़ न जुटने के निर्देश प्रशासन ने जारी किए। मंदिर कमेटी के संचालक भी इस बात का ध्यान रख रहे हैं। बंद मंदिर के अंदर सुबह-शाम पुजारी आरती कर रहे हैं। आरती व घंटों की आवाज सुनकर श्रद्धालु मंदिर के बाहर एकत्रित हो रहे हैं। गुरुवार की शाम आरती के दौरान फूलमती मंदिर के बाहर भीड़ होने पर पुलिस पहुंची और भीड़ न जुटने की बात कही। साथ ही मंदिर कमेटी के लोगों से कहा कि वह आरती के दौरान घंटे व घड़ियाल न बजाएं।
विज्ञापन

इधर गुरुवार को देवी भक्तों ने नवरात्र के दूसरे दिन घरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। पूजन के दौरान भक्तगण मातारानी से कोरोना वायरस से निजात दिलाए जाने की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed