फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

रोवर्स रेंजर्स के समापन पर राज्यमंत्री ने बांटे पुरस्कार

Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
cultural
अजीतमल (औरैया)। कस्बा स्थित जनता महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और रोवर्स रेंजर्स रैली का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्राचार्य उपेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत और अध्यक्ष रानी पोरवाल ने रोवर्स रेंजर्स द्वारा लगाए गए कैंपों का भ्रमण कर उनसे परिचय प्राप्त किया। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने कहा कि इस महाविद्यालय को कृषि विश्वविद्यालय बनाने में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेता टीम रोवर्स रेंजर्स जनता महाविद्यालय अजीतमल एवं उप विजेता टीम जनता कॉलेज बकेवर इटावा को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सर्वसम्मति से बालेश्वर दयाल को अभिवावक संघ का अध्यक्ष डॉ.मनोज प्रजापति, राकेश कुशवाहा व अशोक सिंह आदि को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर दयाकृष्ण राजपूत, विनय दुबे, प्रो. श्रीप्रकाश यादव, डॉ.गिरजेश सक्सेना, डॉ.शिवशंकर प्रजापति, डॉ.रमेश दुबे, प्रेमशंकर दुबे, शिव प्रकाश दुबे व अरविंद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed