फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

पचनद मेले की तैयारियां जोरो पर, लगने लगे झूले और दुकाने

Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
अजीतमल (औरैया)। गांधीनगर में स्थित प्राचीन पचनद मेला स्थल पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। मेला परिसर में झूले लगने लगे हैं। दूर-दराज से दुकानदार अपना सामान लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल द्वारा हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर पचनद मेला लगाया जाता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों की भीड़ जुटती है। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े सामान की दुकानें अधिक से अधिक लगती हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी गृहस्थी का सामान सिल, चकिया, मिट्टी के बर्तन की खरीदारी खूब करती हैं।
विज्ञापन

शुरू में यह मेला सिर्फ दो दिन का होता था। फिर साप्ताहिक होने लगा। अब करीब तीन वर्षों से 15 दिनों तक यह मेला चलता है। मेले की देखरेख के लिए नगर पंचायत प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की मुख्य भूमिका रहती है। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी ने बताया कि अबकी बार मेले में झूले और खेल लगवाए जा रहे हैं। मेले के दुकानदारों को बिजली, पानी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed