{"_id":"6383b2c6fa7c8e4e92502fcd","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-free-health-camp-auraiya-news-knp7305763119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैयाः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैयाः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 10- शिविर में निशुल्क ईसीजी कराता मरीज। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में एसपी आवास रजा नगर के पास स्थित मेडिकेयर एंड फिजियोथेरेपी क्लीनिक पर उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल व अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इस मौके पर ढाई सैकड़ा लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जबकि, जांच के लिए 60 लोगों के खून के सैंपल लिए गए।
मेडिकेयर एंड फिजियोथेरेपी क्लीनिक पर आयोजित शिविर में तीन सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नजीबउल्लाह सूफी ने ब्लड प्रेशर से संबंधित मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं देकर जरूरी सलाह दी।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निखलेश सिंह ने हड्डियों की समस्या से संबंधित मरीजों का चेकअप कर उन्हें कई तरह के व्यायाम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शिविर में खांसी, बुखार, जुकाम के आए मरीजों की फिजिशियन डॉ.आरके तिवारी ने जांच की। उन्होंने मरीजों को बदल रहे मौसम के चलते ठंडा पानी पीने से बचने और बुखार आने पर दवा के साथ-साथ गुनगुना पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
निशुल्क शिविर में जनरल सर्जन डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ.ए हुसैन, थायराइड, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ.एसके मिश्रा ने भी मरीजों का चेकअप कर सलाह दी। इस दौरान जोड़ों में दर्द संबंधी आए मरीजों की न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.शेर मोहम्मद ने थिरेपी के माध्यम से राहत दिलाई।

फोटो27एयूआरपी 07- शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने को रजिस्ट्रेशन कराती वृद्धा। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो27एयूआरपी 08- महिला मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो27एयूआरपी 09- शिविर में जांच के लिए ब्लड का सैंपल लेते अस्पताल कर्मचारी। संवाद- फोटो : AURAIYA