फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd gathered on the festival, jam on roads

Auraiya News: त्योहार पर उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा रहा जाम

Thu, 31 Aug 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on the festival, jam on roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बुधवार को शहर की सड़कों पर अधिक आवाजाही रही। इससे कई जगह जाम के हालात बने। अछल्दा क्रासिंग बंद रहने से दोनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी नजर आईं। करीब 45 मिनट की मशक्कत कर पुलिस कर्मियों ने यातायात सामान्य किया।
अछल्दा क्राॅसिंग बुधवार शाम पांच बजे के करीब ट्रेनों के गुजरने के कारण बंद की गई। इस बीच अछल्दा, बिधूना व फफूंद की आेर से आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन क्रासिंग के दोनों ओर खड़े हो गए। कुछ ही देर में क्राॅसिंग के दोनों वाहनों का लंबा काफिला नजर आया। हरीगंज बाजार से क्रासिंग तक पैदल राहगीर भी जाम में फंस गए। निकलने के लिए रास्ता न होने से लोग वापस भी नहीं जा सके। इधर क्राॅसिंग पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट बाद क्राॅसिंग खुली तो लोग जल्दबाजी में निकलना शुरू किया। जिससे हालात आैर बिगड़ गए। देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने बेतरतीब ढंग से चल रहे कई वाहन चालकों को खदेड़ कर रोका। करीब 45 मिनट तक यातायात सामान्य करने में लग गए। इस बीच गेट नंबर 13-बी की क्राॅसिंग बंद नहीं हो सकी। जिससे कानपुर की आेर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। डाउन लाइन पर अजीमाबाद एक्सप्रेस को होमसिंगल पर रोकना पड़ा। इस बीच करीब छह बजे फाटक बंद हुआ। जिसके बाद ट्रेने आगे रवाना की गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि त्योहार के चलते सड़कों पर भीड़ भाड़ बढ़ी है। इस वजह से अचानक से जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल कराया है।
विज्ञापन

---
भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
औरैया शहर में त्योहार को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि पहले से नो इंट्री है। मगर त्योहार में भीड़ भाड़ अधिक होने के कारण इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के जालौन चौराहा, देवकली चौराहा, जेसीज चौराहा, सुभाष चौक पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शहर में किसी भी मार्ग पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। सड़कों किनारे वाहन की पार्किंग आदि पर भी रोक रहेगी। भारी वाहनों को अंदर से होकर जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed