{"_id":"64ef8f26e8526bd69c04eb24","slug":"crowd-gathered-in-trains-women-had-to-face-problems-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2412-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, महिलाओं को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, महिलाओं को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। रक्षाबंधन के पर्व पर ट्रेनों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ स्पेशल मेमू ट्रेनों में भीड़ के चलते महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे पुलिस महिलाओं की भीड़ के कारण पूरे दिन सतर्कता दिखाता रहा।
ट्रेनों में भीड़ के चलते महिलाएं एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित कोचों में यात्रा करतीं नजर आईं। रेलवे प्रशासन ने पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए महिला यात्रियों को रेलवे लाइन पार न करने के लिए कहा। बताया कि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करें।
बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने का मुहूर्त होने के कारण शाम की ट्रेनों में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि मेरी सहेली अभियान के तहत अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के सहयोग के लिए आरपीएफ महिला जवान जगह जगह मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेलवे परिसर तक पहुंचे ऑटो, लगा जाम
रक्षाबंधन पर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे स्टेशन तक सुबह और शाम के समय ऑटो प्रतिबंधित होने के बावजूद ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को लेने के लिए सुबह से ही ऑटो चालक अपने अपने ऑटो लेकर रेलवे परिसर में पहुंच गए। इसके चलते काफी देर तक रेलवे परिसर में ही जाम की स्थिति बनी रही।