फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd gathered in the depot of police candidates, ARM took command

Auraiya News: पुलिस अभ्यर्थियों की डिपो में उमड़ी भीड़, एआरएम ने संभाली कमान

Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the depot of police candidates, ARM took command
औरैया। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पहली तिथि 23 अगस्त है। गुरुवार दोपहर से रोडवेज परिसर में इन अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एआरएम ने स्वयं कमान संभाली और सभी मार्गों पर बसों का संचालन कराया। हालांकि, यात्रियों को आज परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा पांच दिनों में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की भीड़ परीक्षा के दिनों के साथ-साथ एक दिन पहले और बाद में भी देखने को मिलेगी। प्रदेश सरकार ने सभी परीक्षार्थियों की यात्रा को निशुल्क कर दिया है। यही कारण है कि रोडवेज की बसों में एक बार यात्रियों का दबाव देखने को मिलेगा। 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी गुरुवार सुबह से ही निकले।
विज्ञापन

हालांकि, इनकी भीड़ दोपहर बाद देखने को मिली। बाहरी डिपो की अधिकांश बसों ने निशुल्क सवारियों को रोडवेज परिसर में यह कहकर उतार दिया कि इससे आगे बस नहीं जाएगी, जिसके अधिक भीड़ नजर आने लगी। यह भीड़ देख रोडवेज अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक देख सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने स्वयं कमान संभाली। अलग-अलग मार्गों पर बसों को लगवाकर सवारियों को बैठाया। सवारियां पूरी होने पर बसों को रवाना भी कराया। इस दौरान वर्कशॉप इंचार्ज को निर्देशित किया कि वर्कशॉप में जिन बसों में काम हो रहा है। उनमें तेजी से काम किया जाए, जिससे बसों को रूटों पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। बिधूना, अजीतमल, दिबियापुर बस स्टैंड पर बसों को भेजा गया। नियमित बसों के संचालन के लिए रुपरेखा तैयार कर संचालन गुरुवार सुबह से ही शुरू करा दिया गया है। जिन रूटों पर अधिक सवारियां देखने को मिलेंगी। वहां अतिरिक्त बसों को भेजा जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी यात्री को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी परिचालक को देनी होगी। -अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed