{"_id":"607733218ebc3ed83026d9db","slug":"cro-caught-fire-auraiya-news-knp6235067149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल जली, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल जली, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल विकास खंड के गांव हालेपुर में बुधवार दोपहर एचटी लाइन के तारों में हुई स्पार्किंग से खेतों में आग लग गई। इसमें गेहूं की 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल के देरी से पहुंचने से ग्रामीण नाराज दिखे। वहीं कंचौसी में अज्ञात कारण से एक खेत में आग लगने से तीन बीघा फसल जल गई।
हालेपुर में कृपाशंकर, छुन्ना, विजय सिंह के नौ-नौ बीघा खेतों पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। बुधवार शाम चार बजे खेतों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में स्पार्किंग हुई। चिंगारी खेत पर पकी खड़ी गेहूं की फसल पर गिरने से आग लग गई। लपटें उठते देख आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग बाल्टियों में पानी भरकर व सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाने में जुट गए। एसडीएम अजीतमल, पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लगभग एक घंटे बाद पहुंची। फायर कर्मियों को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आग लगने से तीनों किसानों की लगभग 10 बीघा फसल जली है।
विज्ञापन
उधर कंचौसी में दिबियापुर के सुखमपुर मड़ैया में किसान के खेत में आग लग गई। किसान राम सिंह ने बताया कि उसके तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। लेखपाल पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया है।