फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crisis on Rabi crops due to lack of water in Rajbaha

Auraiya News: रजबहा में पानी न आने से रबी की फसलों पर बना संकट

Sun, 19 Nov 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Crisis on Rabi crops due to lack of water in Rajbaha
अछल्दा। ब्लॉक क्षेत्र के बझेरा रजबहा सूखी पड़ी है। इससे 50 से अधिक गांवों के सैंकड़ों किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी रबी की फ सल मुरझाने लगी है। वहीं इस समय में गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसलों के लिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बझेरा रजबहा से क्षेत्र के गांव घसारा, छछुंद, नगरिया, अंधियारी, सेऊपुर, उदई के पुरवा सहित करीब एक दर्जन गांवों की कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है। इन गांवों तथा क्षेत्र में अधिकांश गांवों में आंतरिक भूजल खारा है। जो कि खेती के लिए उपयुक्त नही होता है। ऐसे में क्षेत्र के किसान बझेरा रजबहा से ही सिंचाई करते हैं। पिछले काफी समय से बझेरा रजबहा में पानी नही है। इस कारण खेतों की सिंचाई नही हो पा रही है।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि अविलंब रजबहा में पानी छोड़ा जाए। सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश चंद्र ने बताया कि सिल्ट सफाई कार्य के चलते 30 नवंबर तक क्लोजर है। 30 के बाद पानी आने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed