{"_id":"58cad4ac4f1c1b702132a143","slug":"youth-gets-mortgage-cash-and-ring-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक को बंधक बना नगदी व अंगूठी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को बंधक बना नगदी व अंगूठी लूटी
औरैया
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल को घाव के निशान दिखाता पीड़ित अजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर काम करने वाले एक कर्मचारी को बुधवार को आधा दर्जन दबंगों ने एक मकान में बंधक बना लिया। इनकी कैद से छूटने के बाद युवक ने कोतवाली पुलिस को इक्यावन हजार रुपये नगद के अलावा चेन व अंगूठी लूटने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के जांच शुरूकर दी है।
ग्राम निगड़ा निवासी अजय सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने दो दर्जन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर आधा दर्जन दबंगों के खिलाफ अगवा कर लूटपाट की तहरीर दी है। अजय ने बताया कि वह मोबाइल टॉवर पर काम करता है। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वह टावर पर मौजूद था। तभी आधा दर्जन लोग उसे अगवा कर ले गए। इन लोगों ने उसे शहर के दयालपुर मोहल्ले में ओवरब्रिज के पास एक मकान में कैद कर दिया।
इसके बाद जेब में पड़े 51 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी व सोने की चेन छीन ली। दबंगों के यहां से छूटकर युवक ने पुलिस को तहरीर दी। युवक ने बताया कि यह रुपये कल ही एक परिचित ने रखने के लिए दे गए थे। युवक ने दबंगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से बंधक बनाए जाने व लूट की तहरीर दी गई है। मामला मारपीट का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।