फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man trapped in a fake robbery to report

फर्जी लूट की सूचना देने पर युवक फंसा

Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man trapped in a fake robbery to report
लूट
 दिबियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात डेढ़ लाख रुपये लूट की सूचना देने वाला युवक खुद ही अपने जाल में फंस गया। पुलिस ने चालक सहित कार बरामद कर पूरी घटना का खुलासा किया। इसके चलते पुलिस ने सूचना देने वाले पर हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सोमवार रात नौ बजे अभिलाष शुक्ला निवासी कानपुर ने लूट की सूचना दी। बताया कि इंडिका कार का चालक डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गया है। सूचना मिलते ही सक्रिय पुलिस ने कार को चालक सहित बाराजोड़ टोल टैक्स पर पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम उमानाथ शुक्ला निवासी यशोदा नगर कानपुर बताया। इस मामले में अभिलाष शुक्ला की तहरीर पर चालक के खिलाफ दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना की जांच उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जब चालक से रुपये के बारे में पूछताछ की तो उसने पुलिस को हकीकत बताई। बताया कि तीन दिन से उसकी कार को अभिलाष शुक्ला नाम का व्यक्ति किराए पर लिए है। इस दौरान उसने न तो खाना खिलाया और न ही डीजल के रुपये दिए। यहां तक की उसे बंधक बनाकर तकिया से मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार से वहां से बचकर भाग पाया हूं। चालक से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जब लूट की सूचना देने वाले अभिलाष शुक्ला पर दबाव बनाया तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक उमानाथ शुक्ला की तहरीर पर हत्या का प्रयास में अभिलाष शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही चालक के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज कर दिया। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक अभिलाष शातिर प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed