फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women threw bricks of stones on the road

महिलाओं ने शराब की पेटियां सड़क पर फेंकीं

Thu, 06 Apr 2017 12:02 AM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 06 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women threw bricks of stones on the road
गुस्साई महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम बंशी में मंदिर के पास स्थित शराब ठेका को लंबे समय से हटाए जाने की मांग चल रही थी। यहां से ठेका नहीं हटाया गया। इस पर बुधवार को ग्रामीण महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। यह सुबह शराब ठेका पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


इन्होंने ठेके का शटर तोड़ दिया। शराब की पेटियों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इससे ठेके पर मौजूद कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी महिलाओं ने खरीखोटी सुनाई। बाद में समझाने पर महिलाएं वहां से हटीं। पुलिस ने जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम बंशी में काफी दिनों से शिव मंदिर के पास शराब क ा ठेका है। ठेके पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं को इनकी गंदगी फब्तियों का शिकार होना पड़ता है। महिलाओं ने कई बार पुलिस प्रशासन से ठेके को मंदिर के पास से हटाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान योगी सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में मंदिर से दो सौ मीटर की परिधि में संचालित शराब के  ठेकों को बंद कराए जाने के निर्देश दिए गए। इस आदेश से कस्बे की महिलाओं ने राहत की सांस ली। इन्हें विश्वास था कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मंदिर के पास संचालित ठेके को तत्काल बंद कराया जाएगा। अछल्दा थाना पुलिस के ऊपर भी मुख्यमंत्री के आदेश का भी कोई असर दिखाई नहीं दिया। आदेश के बाद भी ठेके पर शराब की बिक्री जारी रही। इससे महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। बुधवार को गांव की महिलाएं इकट्ठा होकर ठेके पर पहुंचीं। इनके हाथों में लाठियां और डंडे थे। इन्होंने दुकान का शटर तोड़ डाल्रा। शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया। शराब की बोतलों को लाठी डंडों से तोड़ डाला।

महिलाओं का हमला होते ही ठेके पर मौजूद कर्मचारी भाग निकले। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। इस पर महिलाओं का गुस्सा और भड़क गया। इन्होंने पुलिस को भी खरी खोटी सुनाईं। बाद में पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। साथ ही  कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं वहां से हटीं।


इस मामले में थानाध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में सीओ सुभाष अत्री ने बताया कि शराब ठेकेदारों से बात हो चुकी है। वह अपना ठेका स्थानांतरित करने को तैयार है। जल्द ही स्थानांतरण की कार्रवाई पूरी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed