फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman removed from home for dowry in auraiya

दहेज की मांग पूरी न होने घर से निकाला

Tue, 01 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 01 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman removed from home for dowry in auraiya
dowry
सदर कोतवाली क्षेत्र में फफूंद रोड निवासी महिला को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते मारपीट कर घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर मेें फफूंद रोड पर नहर पुल के पास रहने वाली अन्नू तिवारी पत्नी स्व.विमल तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 25 अगस्त 2015 को करंट लगने से हुई थी। बताया कि पति की मौत के बाद ससुर अनिल कुमार तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र की ओर से उससे कई बार दहेज लाने के लिए दबाव दिया जाता रहा। उसने पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


बताया कि पिछले दिनों वह दो दिन पहले इटावा क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा गई थी। 28 जुलाई को जब वह ससुराल लौटी तो कमरे का ताला टूटा मिला। सारा सामान गायब था। पीड़िता ने बताया कि पति की ओर से उसके लिए बनवाया गया जेवर भी गायब था। पीड़िता ने जब अपने ससुर अनिल कुमार तिवारी, सास सुधा देवी व देवर सुधींद्र तिवारी से कहा तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed