{"_id":"5888e2b24f1c1bbb7ecf5f25","slug":"woman-beaten-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में महिला को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में महिला को पीटा
औरैया
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में दबंगों के पति से गाली गलौज करने का पत्नी ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने महिला को लाठीडंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गपकापुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र जगदीश नारायण की गांव के ही छोटे लाल पुत्र संत सिंह, ब्रजेश कुमार व अवधेश कुमार पुत्र छोटेलाल से खेत से बकरियां निकलने को लेकर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। बुधवार को प्रमोद अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी आरोपी इन्हें गाली देने लगे। प्रमोद की पत्नी आशा देवी ने गाली देने से मना किया।
इस पर आरोपी इन्हें भी गालियां देने लगे। इसके बाद लात घूंसों और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आए पति को भी पीट दिया। गांव के लोगों ने दोनों को बचाया। पिटाई से आशा देवी को गंभीर चोेटें आई हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को डाक्टरी के लिए भेजा है।