{"_id":"5b27f6184f1c1bb51e8b6949","slug":"uncontrolled-truck-helper-dies-in-crane","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन में घुसा अनियंत्रित ट्रक, हेल्पर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेन में घुसा अनियंत्रित ट्रक, हेल्पर की मौत

Updated Mon, 18 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को हटाती क्रेन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा रही क्रेन से टकरा गया। हादसे में बिहार निवासी ट्रक पर सवार हेल्पर की मौत हो गई। हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। लगभग एक घंटे तक एक तरफ मार्ग बाधित रहा। दूर-दूर तक वाहनोें की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों सड़क किनारे कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, इस हादसे के पहले एक अन्य हादसे में घायल बाइक सवार दंपति को कानपुर रेफर किया गया है।
कसबे के गोविंद नगर निवासी किशनवीर सिंह सोमवार सुबह बाइक से पत्नी रानी देवी (35) को मायके अजीतमल थाना क्षेत्र के जुहिता गांव से लेकर लौट रहा था। बाकरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, टक्कर लगते ही दंपति बाइक से उछलकर कई फीट दूर जा गिरे। राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने घायल दंपति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। उधर, कोतवाली सिपाही अजय गुप्ता अपने एक अन्य साथी के साथ क्रेन लेकर हाईवे पर पहुंचे। क्रेन हाईवे पर क्षतिग्रस्त बाइक व कार को उठा ही रही थी कि तभी पीछे से ट्रक क्रेन में जा घुसा। हादसे में ट्रक का हेल्पर बिहार के ग्राम नवादा निवासी रोशन यादव (19) पुत्र संजय यादव की मौत हो गई। ट्रक चालक सुरेश यादव ने बताया कि वह नोएडा से झारखंड सरकार की किताबों लेकर जा रहा था। जानकारी पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दूसरी क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया। पुलिस ने बताया कि कार से बाइक में टक्कर होने के बाद सिपाही अजय गुप्ता अपने साथी विपिन के साथ क्रेन लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। हाईवे पर वह दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को हटवा ही रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक क्रेन में जा घुसा। क्रेन के पास खड़े उक्त दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए।