फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two children die after drowning in pond

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Wed, 05 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/औरैया
अमर उजाला ब्यूराो/औरैया Updated Wed, 05 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two children die after drowning in pond
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरी कपड़िया में तालाब में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे जानवरों को पानी पिलाने गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। एसडीएम व सीओ ने घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने खेत मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


ग्राम बेरी कपड़िया में मंगलवार की सुबह गांव के मान सिंह की छह साल की पुत्री स्वाति व राजेश का दस साल का बेटा आशू बच्चों के साथ जानवराें को गांव के तालाब में पानी पिलाने ले गए थे। यह बच्चे तालाब में नहाने लगे। इसी बीच पैर फिसलने से स्वाति व आशू डूबने लगे। इन्हें डूबता देखकर बच्चों ने गांव पहुंचकर इनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


इन्होंने तालाब में घुसकर राहुल का शव बाहर निकाला। आधे घंटे बाद स्वाति का शव मिला। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम अजीतमल अमित राठौर, सीओ अजीतमल व कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम अमित राठौर ने बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया। इन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से डेढ़ लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed