{"_id":"591de99a4f1c1bf25df229b3","slug":"tractor-bike-biker-dies-in-collision-with-husband-husband-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 19 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो लक्ष्मी नारायण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मिहौली ओवरब्रिज पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आगे जा रहे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एसआई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। घायल सौ शैय्या अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया है। शहर में जालौन चौराहे के पास रहने वाले लक्ष्मी नारायण (59) पुत्र रामऔतार गुरुवार को अपनी पत्नी रामजानकी (54) को सांस की बीमारी की दवा दिलाकर बाबरपुर-अजीतमल से लौट रहे थे।
दोपहर लगभग 1:30 बजे दंपति ग्राम मिहौली हाईवे के ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति बाइक सहित डिवाइडर से जा टकराए। लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही मौत हो गई, रामजानकी घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया। लक्ष्मी नारायण की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ उनके घर पर एकत्रित हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।