{"_id":"58f3a9944f1c1b1b74470a47","slug":"thieves-spoke-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर पर बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर पर बोला धावा
औरैया
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोगों से जानकारी लेते एसएसआई नन्हेंलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घर में चोरों ने धावा बोल दिया। यह घर से लाखों रुपये की कीमत के जेवर चुरा ले गए। मां-बेटे करौली देवी दर्शन गए थे। घर में ताला लगा था। मोहल्ले के लोगों ने गेट का ताला खुला देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर तहकीकात की।
भगवतीगंज में मोबाइल की दुकान किए अनूप कुमार पुत्र अशोक कुमार चौधरी पास में ही अपनी मां मीना देवी के साथ रहते हैं। शनिवार को वह गोमती एक्सप्रेस से आगरा में रहने वाली बहन नीलम देवी के घर गए थे। यहां से करौली देवी दर्शन के लिए निकल गए।
रविवार को दोपहर में मोहल्ले के लोगों ने देखा कि अनूप के घर के बाहर के दरवाजे पर ताला नहीं लगा है। मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के ऊपर व नीचे के कमरों में रखी सेफों का सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एसएसआई नन्हेंलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मकान मालिक को भी घटना की जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने फोन पर बताया कि चोरी की घटना में लगभग 50 हजार रुपये व लाखों के सोने और चांदी के जेवर चोरी होने का अनुमान है। लैपटॉप एवं गैस सिलेंडर भी गायब था। घर के अंदर खड़ी बाइक को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।