फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves crossed two lakhs worth of goods from a closed house

बंद घर से चोरों ने पार किया दो लाख का माल

Mon, 27 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Mon, 27 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed two lakhs worth of goods from a closed house
टूटी अलमारी दिखाता गृहस्वामी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज में बंद घर से रविवार रात चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। घर के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार दोपहर जब परिजन लौटे तो ताला टूटा देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के रठगांव निवासी रामविलास राठौर अपने परिवार के साथ किशोरगंज मोहल्ले में रहते हैं। रविवार को वह अपने घर में ताला डाल कर अपनी पत्नी सत्यवती के साथ रठगांव में एक शादी में गए थे। देर रात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और नगदी समेत करीब दो लाख का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर जब परिजन वापस लौटे तो ताला टूटा देख हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना सुन मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रामविलास ने बताया कि चोर 25 हजार नगद व करीब पौने दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed