फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man's body was found hanged

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanged
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पंडपुरा में 45 वर्षीय युवक का शव घर में फांसी पर लटका मिला। मृतके के भाई ने लेनदेन के विवाद में गांव के एक युवक समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंडपुर निवासी मृतक के भाई नाथूराम ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मृतक रामचंद्र ने गांव के अशोक दोहरे को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। विगत सात फरवरी को उसके भाई रामचंद्र का अशोक दोहरे से इसी रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। नाथूराम का आरोप है कि अशोक दोहरे ने पुलिस में झूठी सूचना देकर उसके भाई रामचंद्र के घर पर पुलिस की सख्ती कराई।
विज्ञापन


साथ ही झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी देनी शुरू कर दी। नाथूराम ने बताया कि इसी रंजिश में विगत 14 फरवरी की देरशाम उसका भाई शौचक्रिया के लिए गया था। उसी दौरान रास्ते में अशोक दोहरे ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके भाई को जान से मारने की नियत से कुएं में फेंक दिया। जब आसपास के ग्रामीणों ने चीख सुनी तो उसके भाई को कुएं से निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रामचंद्र की जान बच गई। रात में अपने साथियों के साथ घर में घुसे अशोक दोहरे ने दोबारा रामचंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में चादर से उसका शव कमरे के कुंदे में लटका दिया। मामले में एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed