{"_id":"589f3da54f1c1b6b2e3783d1","slug":"the-young-man-died-in-mysterious-circumstances-killing-araep","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत , हत्या का आराेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत , हत्या का आराेप
औरैया
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद दिबियापुर थाने के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमौआहार में शुक्रवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर जमीन के विवाद में पथराव करने और पत्थर लगने से युवक की मौत का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम अमौआहार निवासी रवींद्र सिंह पुत्र लज्जाराम ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद है। दो साल पहले पड़ोसियों ने जबरन उनके घर की ओर अपना दरवाजा खोल दिया था। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने पथराव कर दिया। एक पत्थर बड़े भाई धीरज उर्फ पप्पू (40) को लगा। थोड़ी ही देर बाद धीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि धीरज की बीमारी से मौत हुई है। फिर भी आरोपों की जांच करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।