फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The robbers escaped in search of

लुटेरों की तलाश में दी दबिश

Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The robbers escaped in search of
लूट - फोटो : amar ujala
तगादा वसूल कर लौट रहे व्यापारी से लूट मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के हत्थे कोई लुटेरा नहीं आया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


भगवतीगंज निवासी व्यापारी शिवकुमार यादव से शुक्रवार को कंचौसी-दिबियापुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। बैग में लगभग तीन लाख रुपए थे। इस दौरान बचाने आए ग्रामीण को लुटेरों ने गोली मार दी थी। घायल ग्रामीण शैलेंद्र सिंह निवासी कसहा का कानपुर में उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस एवं एसओजी टीम ने पीड़ित व्यापारी से पूछताछ के बाद लुटेरों के संभावित स्थानों पर दबिश दी। दिबियापुर में भी कुछ जगहों पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी की ओर से अभी तक तहरीर न मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित शिवकुमार का कहना है कि वह लोग घायल का उपचार कराने में व्यस्त हैं। घायल ग्रामीण की हालत में सुधार आने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश यादव का कहना है कि अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed