फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The probe was inflated robbery story

जांच में फर्जी निकली लूट की कहानी

Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The probe was inflated robbery story
लूट - फोटो : अमर उजाला
ढिकियापुर गांव पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों द्वारा लूट का आरोप गलत निकला है। पुलिस ने जांच में पूरा मामला फर्जी पाया। पुलिस के अनुसार महिला का पति एक मामले में आरोपी है। पुलिस उसे पकड़ने गई थी। महिला बचाव के लिए ऐसा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


ढिकियापुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी हुकुम सिंह ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात पुलिस बताकर कुछ लोगों ने गेट खुलवाया। वह लोग पुलिस की वर्दी पहने थे। इन बदमाशों ने उसके तमंचा लगाकर घर में रखे 50 हजार रुपये नगद व जेवरात लूट लिए। रात में महिला की सूचना पर कंचौसी चौकी इंचार्ज पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की। महिला की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई। मामले में थानाध्यक्ष दिबियापुर आदित्य प्रकाश ने जांच कराई तो महिला सही तथ्यों को नही बता पाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


उस रात एक महिला का फोन 100 नम्बर पर गया था। इसमें कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर गालियां देने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर गई थी। जहां हुकुम सिंह नही मिला। इस पर पुलिस सुबह थाने में भेजने की बात कहकर चली आई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का पति एक झगड़े के मामले में आरोपी है। उसने जमानत नहीं कराई है। पुलिस के बढ़ते दबाब के कारण हुकुम सिंह की पत्नी अनर्गल आरोप लगाने लगी है। जबकि गांव के लोग भी ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed