फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The driver was mastermind of loot

चालक ही निकला मास्टरमांइड

Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The driver was mastermind of loot
रुद्रपुर के भूरारानी गांव में दबंगों ने घरों में घुसकर तोडफोड व लूटपाट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर हरचंदपुर मोड पर लावारिस मिले डीसीएम और सरिया लूटकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये का लूटा गया सरिया बरामद किया है। वहीं दो आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में आयोजित वार्ता में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि 19 मई को सतेंद्र सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कूपरपुरा थाना कूप जनपद भिंड मध्य प्रदेश ने सरिया भरे डीसीएम के लापता होने की सूचना दी थी। उसकी डीसीएम का चालक सुदेश सिंह तोमर निवासी सजनपुरा थाना नगरा मुरैना 14 मई को भरुआ सुमेरपुर सरिया फैक्ट्री से सरिया लोडकर बसरेहर जिला इटावा के लिए रवाना हुआ था। एसपी ने बताया कि वादी श्याम सिंह की गाड़ी दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामनगर हरचंदपुर मोड पर लावारिस हालत में मिली थी।
विज्ञापन


जिस पर थाना दिबियापुर में 19 मई को पीड़ित सतेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार शाम दिबियापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने अभियुक्त सुदेश सिंह तोमर को लूटे गए माल की खरीद फरोख्त करते बिझाई पुल के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। वह करीब एक साल पहले भी अपने साथियों के साथ एक शराब भरी गाड़ी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी से गायब कर चुका है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कई सिम बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि उक्त सिमों का प्रयोग आरोपी घटना को अंजाम में करता था। बाद में उनको फेंक देता था। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक अन्य साथी अरविंद पुत्र पल्टू तथा देवेश पुत्र अरविंद निवासी गांव भवनपुरा थाना फूप जनपद भिंड फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से करीब तीन लाख रुपये की सरिया बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed