फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Steal the purse and run away

पर्स चुराकर भाग रहे दो को दबोचा

Sun, 16 Apr 2017 12:03 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 16 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Steal the purse and run away
रुमाल में बंधे जेवर देखते कोतवाल संजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
टेंपो से ससुराल बाबरपुर आई महिला के बैग से दो युवकों ने जेवर भरा पर्स चोरी कर लिया। महिला जब स्टैंड पर उतरी तो बैग खुला देख दंग रह गई। महिला के शोर मचाने पर भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। महिला व टेंपो चालकों ने पीछे बैठे युवकों का हुलिया बताया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस व कुछ लोग इनकी तलाश में निकल पड़े। मंडी के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। इनसे पर्स भी बरामद हो गया।

फफूंद निवासी सोनम पत्नी यूसुफ शनिवार को अपने मायके इस्लामनगर बाबरपुर आने के लिए दो छोटे बच्चों के साथ टेंपो पर बैठी थीं। वह बाबरपुर टेंपो स्टैंड पर उतरीं तो बैग खुला देखकर होश उड़ गए। बैग से पर्स गायब था।
विज्ञापन


इसमें मंगलसूत्र, टाप्स, बिछिया, मोती और दो सौ नब्बे रुपये रखे थे। इन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे भीड़ लग गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस आ गई। चालक और महिला ने टेंपो में बैठे संदिग्ध युवकों का हुलिया बताया। पुलिस और कुछ लोग इन्हें तलाशने निकल पड़े। इस हुलिया के दो युवक मंडी के पास दिखे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से महिला के बैग से चुराया गया पर्स व उसमें रखे जेवर व नगदी मिल गई। कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने पकड़े गए युवकों के नाम अंसार पुत्र निसार व नफ ीस पुत्र रफ ीक निवासी दलेलनगर बताए। पुलिस ने पीड़ित महिला को जेवर व नगदी दे दी। महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस के मुताबिक दोनों टप्पेबाजी में कई जगह पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed