फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SSO and report on three electricity workers

एसएसओ और तीन बिजली कर्मियों पर रिपोर्ट

Wed, 21 Sep 2016 12:23 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 21 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
SSO and report on three electricity workers
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
मुरादगंज क्षेत्र के हैदरपुर में करंट से लाइनमैन की मौत के मामले में मृतक के भाई ने अजीतमल कोतवाली में चपटा बिजली उपकेंद्र के एसएसओ और तीन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाइनमैन शटडाउन लेकर एचटी लाइन ठीक करने गया था। इस दौरान लाइन चालू होने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को संविदा लाइनमैन विशुनदास (32) पुत्र तार बाबू निवासी सलैया हैदरपुर में मिर्जापुर की एचटी लाइन फाल्ट को ठीक करने के लिए गया था। लाइनमैन ने उपकेंद्र से शटडाउन लिया। इसके बाद खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी बीच सप्लाई शुरू हो गई। इससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के आक्रोश के बाद एसडीएम, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाया। इसके बाद मृतक को दो लाख रुपए मुआवजा की घोषणा की गई। कोतवाली में मृतक के भाई शिवदास ने चपटा उपकेंद्र के एसएसओ सर्वेश कुमार व विद्युत कर्मी वीरेंद्र व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका भाई शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था। इन लोगों ने शटडाउन के बाद भी लाइन चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed