फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   son was the murderer of father

खेती शराब में जाते देख बेटा बन गया हत्यारा

Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
son was the murderer of father
जानकारी देते एसपी अतुल शर्मा और पुलिस बल के साथ हत्यारोपी बेटा - फोटो : amar ujala beuro
 बिधूना क्षेत्र के गांव नगला पन्नी में अधेड़ की ईंट से कुचलकर हत्या का अरोपी उसका बेटा ही निकला। मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। हत्या के इस मामले में मृतक के बेटे ने तीन लोगों को अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने जांच की तो बेटा ही हत्यारा निकला। आरोपी बेटे ने बताया कि पिता ने आठ बीघा जमीन बेचकर उसकी शराब पी डाली। वह बची जमीन भी शराब के लिए बेचना चाहता था।
विज्ञापन


विगत 14 मई को बिधूना क्षेत्र के नगला पन्नी में अधेड़ रामप्रकाश की ईंट से कु चलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुंशीलाल पुत्र भूपाल सिंह व विमल पुत्र मुंशीलाल निवासी नगला पन्नी व गया प्रसाद निवासी बन्नापुर थाना शिवली कानपुर देहात को आरोपी बनाया था। पूरे मामले में जब पुलिस ने आरोपियों के बयान लिए और गहनता से जांच की तो मामले की दिशा ही घूम गई। पुलिस को पता चला कि कुछ महीने पहले मृतक रामप्रकाश ने साढ़े आठ बीघा जमीन बेंची है। इस जमीन का रुपया कहां है और इस हत्या से किसको लाभ होगा।
विज्ञापन


पुलिस ने जब इन बिंदुओं पर काम किया तो परत दर परत मामला खुलता चला गया। पुलिस ने जांच में मिले तथ्य के आधार पर मृतक के बेटे विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो विनोद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपने कबूलनामे में विनोद ने बताया कि उसके पिता रोज शराब पीते थे। शराब का नशा पूरा करने के लिए उन्होने साढ़े आठ बीघा जमीन बेंच दी। जमीन के रुपयों से शराब पी डाली। वह उनसे त्रस्त था। जब भी मना करता तो पिता लड़ने को तैयार हो जाते। उसे पता चला कि उसके पिता शराब के लिए बाकी साढ़े तीन बीघा जमीन भी बेचने वाले हैं। खुद को भूमिहीन होता देख उसने पिता को ईंट से वार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed