{"_id":"58d6a7f64f1c1bfc2f1a2b0c","slug":"sog-of-kanpur-interrogated-for-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की एसओजी ने लुटेरों से की पूछताछ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर की एसओजी ने लुटेरों से की पूछताछ
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा याकूबपुर में शुक्रवार को पकड़े गए लुटेरों से शनिवार को पहुंची कानपुर की एसओजी टीम ने पूछताछ की। पूछताछ में रसूलाबाद रसूलाबाद से एक युवती से 20 मार्च को 50 हजार रुपये लूट की बात उन्होंने स्वीकार की। इन बदमाशों ने बैंक से 30 हजार रुपये निकाल कर जा रहे वृद्ध से रुपयों भरा थैला छीन लिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों को पकड़ लिया था। लुटेरों के पास से सवा लाख रुपये बरामद हुए। इस पर अन्य जगह लूट की भी आशंका हुई।
याकूबपुर क्षेत्र के गांव जौहर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामकृष्ण शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने गए थे। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर वह जैसे ही सड़क पर आये। उसी दौरान रसूलाबाद की तरफ से पैशन प्रो बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर वृद्ध के हाथ से थैला छीन लिया। वृद्ध के शोर मचाने पर कस्बे के युवकों ने पीछा किया। इधर पुलिस ने घेराबंदी की। सिपाहियों ने लुटेरों को दबोच लिया। यहां पर उनके पास से सवा लाख रुपया बरामद हुआ जबकि वृद्ध से लूटे तीस हजार ही थे।
इस पर पुलिस ने अन्य थानों को भी सूचना दी। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम विकास यादव व रजनीश यादव निवासी लेलेपुर थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज बताया है। सूचना पर कानपुर की एसओजी टीम भी आई। इधर रसूलाबाद थाने की भी पुलिस आई। इसमें लुटेरों ने रसूलाबाद से लूट की बात स्वीकार कर ली। रसूलाबाद थाना निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र के नारखास निवासी स्नेहलता 20 मार्च को झींझक से 50 हजार रुपये निकालकर आ रही थी। मिंडाकु आ के पास लुटेरे मारपीट कर थैला छीनकर भाग गए थे। थानाध्यक्ष बेला अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अन्य रुपये वह मामा द्वारा दिए जाने की बात कह रहा था। जांच चल रही है। आरोपी को जेल भेज जा रहा है।