फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven months later, accused of rape arrested

सात माह बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 03 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Seven months later, accused of rape arrested
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड मंडी गेट के पास वाहन का इंतजार कर रहे दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामला सात माह पुराना है।
विज्ञापन


कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी आर.के सक्सेना ने बताया कि 15 मई को कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया बक्सीराम गांव में एक नाबालिग गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गए हुई थी। तभी नाबालिग को अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना एसएसआई विष्णु गौतम कर रहे थे। जिसमें क्षेत्र के चिरूहुली गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र वंशगोपाल का नाम प्रकाश में आया। जब पुलिस ने पीड़िता से उसकी पहचान कराई तो उसने उसके होने की बात कही। पुलिस ने पिछले सात माह से आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि रविवार को एसएसआई विष्णु गौतम को मुखबिर ने सूचना दी कि दुष्कर्म का आरोपी भगाने की फिराक शहर के मंडी गेट पर वाहन का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर एसएसआई विष्णु गौतम फोर्स के साथ पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सात माह बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed