फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Robbing crooks fleeing police rallied handle

लूट कर भाग रहे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 05 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Fri, 05 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Robbing crooks fleeing police rallied handle
पकड़े गए हाईवे के लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से बाइक सवारों को लूट कर भाग रहे सेंट्रो सवार बदमाशों की सूचना पर अजीतमल पुलिस ने देर शाम सात बजे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस की सक्रियता से तीन बदमाश पकड़े गए । दो  भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार सवार पांच बदमाशों ने हाईवे पर बाइक सवारों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सभी बदमाश कार में सवार होकर इटावा की तरफ भाग निकले।  पीड़ितों की ओर से इसकी सूचना कानपुर देहात पुलिस को दी गई। पुलिस ने वायरलेस के माध्यम से औरैया जिले की पुलिस को संदेश भेजकर बदमाशों को पकड़ने में सहयोग करने की अपील की। इस पर  सक्रिय हुई पुलिस ने सेंट्रो कार सवार बदमाशाें की धरपकड़ को हाईवे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसके चलते अजीतमल कोतवाली पुलिस को अलर्ट करते हुए हाईवे पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर कार सवार बदमाशों को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में ग्राम अमावता मोड़ के पास दबोच लिया।
विज्ञापन


अचानक पुलिस को देखकर बदमाशों के होड़ उड़ गए। अपने को घिरा देखकर बदमाश कार छोड़कर भागने लगे।  पुलिस ने तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया।  दो बदमाश भागने में सफल रहे।  पकड़े गए बदमाशों को पुलिस अजीतमल कोतवाली ले गई है। यहां इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अभी पकड़े गए लोगों के नाम नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed