फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus robbery case was finally picked up the desired

रोडवेज बस लूट कांड के वांछित दबोचे

Fri, 23 Dec 2016 12:14 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 23 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus robbery case was finally picked up the desired
पुलिस हिरासत में रोडवेज बस लूट कांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस लूट कांड के फरार दो आरोपियों को इंस्पेक्टर ने हाईवे स्थित ओरिएंटल कंपनी के प्लांट के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी समिति के सामने पांच नवंबर को परिवहन निगम की एक बस को रोक कर चार लोगों ने चालक व परिचालक को पीटकर लगभग 40 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में चालक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों की तलाश के दौरान इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ हाईवे पर गश्त के दौरान जैतापुर के पास स्थित ओरिएंटल कंपनी के प्लांट के पास से फरार चल रहे राघवेंद्र पुत्र अशोक कुमार निवासी जरुहौलिया व अरुण यादव पुत्र नरेंद्र यादव निवासी प्रेमानंद आश्रम औरैया को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई दिनों से दबिश दी जा रही थी। आरोपी भागने की फिराक में थे। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे हाईवे पर गश्त के दौरान दोनों आरोपी बाइक से जाते हुए दिखाई दिए। जीप से पीछा करते हुए दोनों को हाईवे निर्माण मेें लगी ओरिएंटल कंपनी के प्लांट के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed