फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rape of a woman in a ‌fafund

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म

Thu, 25 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 25 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rape of a woman in a fafund
रेप (डेमो पिक)
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में गांव के ही दो युवकों पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि वह थाने गई मगर उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता युवती ने शिकायती पत्र में बताया कि बीती 12 मई को रात करीब दस बजे घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। उसी दौरान गांव के दो लोग उसके घर घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसमें एक युवक ने तमंचा निकाल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद तमंचे के बल पर इन लोगों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वह जान से मार देंगे। परिजनों के आने के बाद उसने 100 नंबर पर सूचना दी। मगर पुलिस आई और पूछताछ करके चले गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने पिता के साथ फफूंद थाने गई मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई  और न ही रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद आरोपी उसे धमका रहे हैं कि वह तुम लोगों को जान से मार देंगे। पीड़िता ने एसपी संजीव त्यागी से आरोपियों पर कार्रवाई कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी संजीव त्यागी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसपी ने फफूंद थानाध्यक्ष को तत्काल मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed