फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police sent to prison murder

पुलिस ने हत्यारोपी को भेजा जेल

Sun, 11 Sep 2016 12:48 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 11 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police sent to prison murder
murder
मिट्टी ठेकेदार की दो दिन पहले हुई हत्या के मामले में एक हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़कर हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह औरैया-कन्नौज मार्ग पर निर्माणाधीन सीसी रोड पर एक टूटी चारपाई पर प्रशांत उर्फ शेर सिंह निवासी केबिन की मड़ैया का शव मिला था। युवक के भाई मनोज ने प्रशांत के साथ ठेका लेकर मिट्टी भराई का काम करने वाले चार लोगों बादशाहपुर छौक निवासीगण रचित पुत्र सुनील सिंह एवं अरविंद कुमार पुत्र भारत सिंह एवं अजमतपुर निवासीगण अरुण कुमार व उमेश कुमार पुत्रगण रामकेश यादव पर घर से ले जाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज ने आरोप लगाया था कि उसके भाई प्रशांत की मारपीट कर हत्या कर दी गई। फिर एक्सीडेंट का रूप देने के लिए सड़क पर चारपाई डालकर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। पुलिस हत्या एवं एक्सीडेंट गुत्थी में उलझी थी।
विज्ञापन


इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि एक हत्यारोपी भागने की फिराक में बाबा परमहंस बगिया के पास खड़ा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश यादव, एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां अरविंद कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी बादशाहपुर छौंक को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारण एवं तरीके के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed