फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police investigation now on the side of illegal relations

72 घंटे बाद पुलिस की सुई अब अवैध संबंध की तरफ

Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police investigation now on the side of illegal relations
कोतवाली के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
शहर के चर्चित छोटू हत्याकांड में पुलिस ने 48 घंटे की पूछताछ के बाद शुक्रवार को व्यापारी नेता रविकांत वर्मा उर्फ लाले को छोड़ दिया है, जबकि उसके भाई और भतीजे अभी भी हिरासत में हैं। जांच की सुई अब अवैध संबंध की तरफ है। इधर, आरोपी बनाए गए दोनों नाबालिगों को पुलिस निर्दोष मान रही है।
विज्ञापन


 शहर के निझाई मोहाल स्थित शशिकांत के हाते से बुधवार को सूटकेस में इटावा के निमरी निवासी छोटू का शव मिला था। वहीं शशिकांत की तहरीर पर उसी की दुकान में काम वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार देर रात छोटू के चाचा ने नैना ज्वैलर्स प्रतिष्ठान के संचालक शशिकांत सहित उनके दो भाइयों व पुत्र पर हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संजीव त्यागी ने खुद जांच की कमान संभाली। सभी आरोपियों को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों नाबालिग अभी तक की जांच में निर्दोष लग रहे हैं। एसपी का कहना कि जांच में मृतक और एक अन्य लड़के के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है। पर, हत्या की वजह क्या है इस सवाल पर पुलिस चुप है। इधर, शुक्रवार को व्यापारी नेता रविकांत वर्मा को छोड़ दिया गया, जबकि पुलिस उनके भाई और भतीजे से अभी भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो छोटू हत्याकांड में पुलिस का शक व्यापारी के भाई अजयकांत वर्मा और उसके पुत्र की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed