{"_id":"573cba7f4f1c1bd41aac75c9","slug":"police-found-no-takers-family-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के गले नहीं उतरी परिजनों की कहानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के गले नहीं उतरी परिजनों की कहानी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 19 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पन्नी में वृद्ध की वजनी चीज मारकर की गई हत्या के मामले में मृतक के परिजनों की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस अब कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक की जांच में नामजद आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं मिल सके हैं।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पन्नी निवासी रामप्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के पुत्र विनोद ने मामले में तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उनके खिलाफ पुलिस को ठोस सुबूत नहीं मिले हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मृतक के करीबियों का भी मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की है, लेकिन उसमें ग्रामीण और परिजनों के बयान अलग-अलग हैं।
रामप्रसाद हत्याकांड पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनता जा रहा है। रामप्रसाद की हत्या से आखिर किसको फायदा होगा। कहीं मृतक रामप्रसाद और आरोपी मुंशीलाल के बीच की लड़ाई का किसी तीसरे ने तो फायदा नहीं उठाया। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस की माने तो किसी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसने दिया जाएगा। जहां एक ओर मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने आरोपी से पुरानी रंजिश होने का हवाला देते हुए रामप्रसाद की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों से हुई पूछताछ में पुलिस को ऐसी कोई बात नहीं होने का मामला सामने आया है। बिधूना कोतवाली प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि रामप्रसाद हत्याकांड मामले में जांच चल रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है। पुलिस इन बिंदुओं पर नए सिरे से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।