{"_id":"5b2be7564f1c1b6d4d8b7ccb","slug":"police-did-not-recovered-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"- आलाकत्ल बरामद नहीं, पुलिस दबिश देने में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- आलाकत्ल बरामद नहीं, पुलिस दबिश देने में जुटी
- आलाकत्ल बरामद नहीं, पुलिस दबिश देने में जुटी
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोती बिलखती मां राममूर्ति
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के नगला राय सिंह में हुई हत्या की वारदात का खुलासा पड़ोसियों ने किया। आंगन में सो रहे किसान की हत्या के समय कुछ पड़ोसियों को शक हो गया। ग्रामीणों ने फोन से पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वारदात के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची । आंगन में चारपाई पर खून से सना शव पड़ा था। हालांकि आलाकत्ल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। पड़ोसियों ने दबी जुबान से बताया कि देवर-भाभी के संबंधों की भनक उसके पति धर्मेेंद्र को लग चुकी थी। इस मामले को लेकर कई बार घर में कलह भी हो चुकी थी। चूंकि मां साथ में रहती है। इसलिए देवर-भाभी हत्या का प्लान नहीं बना पा रहे थे। जैसे ही मां राममूर्ति मायके गई तब उन्होंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे डाला।
सुबह से जुटी रही ग्रामीणों की भीड़
अछल्दा। वारदात की जानकारी होने पर नगला रायसिंह में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सभी कलियुगी देवर भाभी को कोस रहे थे। मां राममूर्ति का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पति के मरने के बाद बड़ा बेटा ही घर का जिम्मेदार था। छोटा बेटा रिंकू भी कुछ बोल नहीं पा रहा था।
नगला रायसिंह में हत्या की वारदात लोगों के जहन में कौंध रही है। पड़ोसियों के अलावा सभी इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि संबंधों के चलते बेरहमी से कत्ल किया गया है। हत्या की वारदात को लेकर उनमें आक्रोश भी दिखाई दिया। मां राममूर्ति बेसुध हो गई।