फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People on the road against the police

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Wed, 22 Nov 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 22 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
People on the road against the police
UP Police
असेनी ग्राम प्रधान के घर हंगामा करने के ग्रामीण को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।  ग्रामीणों ने कन्नौज-औरैया मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। काफी समझाने के डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीण से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


असेनी ग्राम प्रधान संगीता भदौरिया पत्नी पप्पू ठाकुर ने मंगलवार देर शाम यूपी 100 पर फोन कर जानकारी दी कि गांव का भारत पुत्र मथुरा प्रसाद उसके घर मे घुसकर हंगामा कर रहा है। इस पर यूपी100 मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने लगी। इस पर आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस का विरोध किया। इसपर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भारत के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

 
भारत को छोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ औरैया भास्कर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह एवं विभिन्न थानों के फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ लगभग डेढ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवा सके। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचे सीओ ने भारत से पूछताछ की। सीओ के अनुसार भारत की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे गांव के लोग उकसा देते हैं और वह झगड़ने लगता है। आज भी कुछ ग्रामीणों ने उसे उकसाया था कि प्रधान ने उसे कालोनी नहीं दी है। इसपर उसने प्रधान के घर पर हंगामा किया था।पुलिस को भी निर्देशित किया जा रहा है कि वह आरोपी के साथ संयम बरतें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed