{"_id":"5856d0ad4f1c1b5361c060ca","slug":"mobile-shop-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से आठ लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान से आठ लाख की चोरी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने काटा दुकान का शटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात चमनगंज मोहल्ले के तिराहे पर मोबाइल की दुकान का चोरों ने शटर काट दिया। चोर दुकान में रखे 70 हजार रुपये नगद व करीब छह लाख रुपये के मोबाइल चुरा ले गए। रात में गश्त के दौरान पुलिस ने दुकान का शटर कटा देखकर दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार रात में ही दुकान पर पहुंचा। सुबह डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
मोेहल्ला महाजनान निवासी अवधेश कुमार बाथम की चमनगंज तिराहे पर ए टू जेड के नाम से मोबाइल की दुकान व कंप्यूटर सेंटर है। शनिवार की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने दुकान का शटर काट दिया। यह दुकान में रखे 71,600 रुपये नगद व करीब छह लाख रुपये के मोबाइल व एलईडी मानीटर चुरा ले गए। रात में गश्त के दौरान पुलिस ने दुकान का शटर कटा हुआ देखा। दुकान खुली थी।
सिपाहियों नेकरीब एक बजे दुकान पर लिखे नंबरों पर फोन कर दुकान मालिक को सूचना दी। अवधेश रात में ही मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष मो. शाकिर व एसआई विष्णु गौतम भी फोर्स के साथ पहुंच गए। रविवार क ी सुबह डाग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट और नमूने लिए। कटरा मनेपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे लाही के खेत में मोबाइलों के खाली डिब्बे मिले। चोरी की जानकारी पर व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मो. शाकिर ने बताया ने कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
दो घंटे तक कहां थी गश्त
अवधेश ने रात दस बजे दुकान बंद की थी। रात 12 बजे के बाद पुलिस ने कटा हुआ शटर देखा। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में प्रमुख तिराहे पर लगने वाली गश्त की गैरमौजूदगी सवालों के घेरे में है। चोरी के बाद पुलिस के मौके पर पहुंच जाने की भी चर्चाएं हैं।
लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत
चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोगों में रोष है। 29 नवंबर को राजू सोनी के गोदाम के ताले तोड़कर चोर करीब सात लाख रुपये की कीमत के एक हजार गत्ते चुरा ले गए थे। 12 दिसंबर को गोपालपुर में दिनेश कुमार के यहां से ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए थे। 17 दिसंबर की रात कस्बे में मोबाइल की दुकान से करीब छह लाख रुपये की चोरी हुई थी। मगर इन सभी चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे चोरोें के हौसले बुलंद हैं। चोरी की बढ़ रही वारदातों से दुकानदारों व इलाकाई लोगों में रोष है।