{"_id":"591211114f1c1bad24851462","slug":"married-to-dowry-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर निकाला
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 10 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत नगर निवासी अजय कुमार की पुत्री ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते मारपीट कर घर से बाहर निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार पर मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीड़िता शुभ्र ज्योतिषिना ने बताया कि पति, सास, जेठ, जेठानी व ननद ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
शादी के बाद से उसके पति पवन कुमार निगम, सास शीला निगम, जेठ विनय कुमार निगम, जेठानी प्रेरणा निगम व ननद निधि निगम निवासी जालौन उस पर चार लाख रुपये व एक कार की मांग कर रहे थे। गत 29 अप्रैल को उक्त लोगों ने उसे घर में बंद करके दहेज लाने को कहा। इस पर उसने साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर पति, सास, जेठ, जेठानी व ननद ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू किया है।