फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Life of Kudarkode, which started on the track

पटरी पर आने लगा कुदरकोड का जनजीवन

Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
पटरी पर आने लगा कुदरकोड का जनजीवन
पटरी पर आने लगा कुदरकोड का जनजीवन Updated Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Life of Kudarkode, which started on the track
गांव वालों और मृतक पुजारी के परिजनों से बात करते विधायक लाखन सिंह राजपूत व अन्य भाजपा नेता - फोटो : amarujala
बिधूना (औरैया)। कुदरकोट स्थित भयानक नाथ मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद बिगड़े माहौल में अब सुधार देखने को मिल रहा है। सड़कों बाजारों पर  लोग दिखे। हालांकि गांव व मंदिर में पुलिस अभी भी तैनात है। शनिवार को खुलासे के बाद लोगों में इसकी चर्चा रही। उधर वारदात में गंभीर घायल साधु का सैफई अस्पताल में इलाज जारी है। पुजारी का हाल लेने के लिए किसी अधिकारी के पास समय नहीं है। कोई नेता भी सैफई नहीं पहुंचा। किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को मृतक साधु लज्जाराम के परिजन मंदिर पहुंचे। मृतक साधुओं के परिजन सीओ बिधूना भास्कर वर्मा से मिले। मंदिर पहुंचे परिजनों की जानकारी पर गांव के लोग भी पहुंचे। सीओ बिधूना ने मृतक साधु के परिजनों को शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया। इधर बिधूना कोतवाली में घटना के खुलासा करने पहुंचे एसपी ने जब घटना का खुलासा किया तो वहां मौजूद मृतक साधु लज्जाराम व हरभजन के भाइयों के आंसू निकल आए। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

 वहीं सैफई अस्पताल में भर्ती रामशरण पुत्र गंगाराम के पुत्र सर्वेश ने बताया कि घटना के बाद जिला प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। सीएम स्तर से आर्थिक मदद का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है। बताया कि हम लोग इलाज करा रहे हैं। घायल पुजारी रामशरण का हाल लेने न अधिकारी व न ही कोई नेता पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनसेट -----
दिबियापुर विधायक ने परिजनों को दी सात्वना
बिधूना (औरैया)। कुदरकोट में मंदिर में हुई घटना के चार दिन बाद दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत पार्टी नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे। मृतक साधुओं के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। आश्वासन दिया कि हत्यारों को सख्त सजा मिलेगी। विधायक ने मंदिर पर पिकेट की तैनाती व अन्य सहायता दिलाने की बात कही। विधायक के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अभय सिंह, गोविंद भदौरिया, रमेश गुप्ता आदि भाजपा नेता पहुंचे।


इनसेट ------------
क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
                                आरके सक्सेना
                                एएसपी, औरैया

इनसेट ----------
घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
एसपी नागेश्वर सिंह ने बताया कि इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इनसेट --------
पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारों ने की थी लूट
बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी नागेश्वर सिंह ने बताया कि साधुओं की हत्या को अंजाम देने वाले अपराधी शातिर हैं। वारदात लूट के विरोध में लगे इसलिए मंदिर के दानपात्र में रखे रुपये लूटे और कमरों में रखा सामान बिखरने के बाद कपड़े इधर-उधर फेंक दिए थे। एसपी नागेश्वर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से गोकशी का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में एक सिपाही का संरक्षण होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed