{"_id":"585439d14f1c1b310e64a1e1","slug":"lawyer-beaten-with-the-butt-of-the-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को तमंचे की बट से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को तमंचे की बट से पीटा
औरैया
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे घायल अधिवक्ता पंकज अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी से घर जा रहे अधिवक्ता को घर के पास ही तीन लोगों ने तमंचा से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया। अधिवक्ता खुद को बचाने के लिए घर में घुस गए। पीछे से आए हमलावरों ने घर में घुसकर तमंचा की बट मारकर अधिवक्ता को लहू लुहान कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता पंकज अवस्थी पुत्र श्रवण कुमार निवासी सत्तेश्वर मोहल्ला ने बताया कि शाम लगभग 4:30 बजे वह न्यायालय से अपने घर जा रहे थे। अपने दो साथियों के साथ पहले से घात लगाए भुवनेश शुक्ला उर्फ लल्ला निवासी सत्तेश्वर गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ पड़े। इनसे बचते हुए घर में घुस गए। पीछे से आए इन लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। कारतूस मिस होने से जान बच गई। इन लोगों ने घर में घुसकर तमंचे की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें पिटता देख घर वाले बचाने के लिए दौड़ पड़े। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
अधिवक्ता पंकज अवस्थी ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला करने वालों में शामिल भुवनेश कुमार के खिलाफ विपक्षी पार्टी की ओर से वह न्यायालय में मुकदमा लड़ रहे हैं। इससे भुवनेश उनसे रंजिश मानते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।