फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanshiram Colony's fake allotment letter was given

रुपये लेकर कांशीराम कालोनी का फर्जी आवंटन लेटर थमाया

Mon, 31 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 31 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colony's fake allotment letter was given
जिला मुख्यालय पर डूडा के अधिकारियों को शिकायतीपत्र देतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
10 से 15 हजार रुपये लेकर करीब एक दर्जन लोगों को कांशीराम कालोनी का फर्जी आवंटन लेटर देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि जब सूची में उन लोगों का नाम नहीं आया तो मामले की जानकारी हुई। जब उन लोगों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने पुत्र के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी पर एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले जानकारी है। पीड़ितों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर स्थित कांशीराम कालोनी में नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने जांच की थी। इसमें खासी संख्या में लोग अवैध रूप से बिना आवंटन प्रमाण पत्र के रहते पाए गए। इनमें कइयों के पास आवंटन लेटर तो था लेकिन उनका नाम लिस्ट में नहीं था। ऐसे लोगों पर कालोनी खाली करने का खतरा मंडराना शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि एक व्यक्ति ने रुपये लेकर कालोनी के आवंटन का फर्जी लेटर जारी किया है। यहां रहने वाले अफसाना बेगम, सुधीर बाबू व गुड़िया बेगम समेत करीब एक दर्जन लोगों ने रुपये लेने वाले व्यक्ति से जब इसकी शिकायत की तो उसने आश्वासन दिया कि नई लिस्ट में उनका नाम आ जाएगा। इस पर लोग शांत हो गए। नई लिस्ट जारी हुई तो उसमें भी इन लोगों के नाम नहीं थे। बताते हैं कि रविवार रात पीड़ितों ने रुपये मांगे तो आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। आज मामला जिला मुख्यालय तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने इसकी शिकायत एडीएम औरैया एवं डूडा के अधिकारियों से की और बताया कि उन लोगों से आरोपी व्यक्ति ने 10 से 15 हजार रुपये तक कालोनी आवंटित कराने के नाम पर लिए हैं। एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसओ अखिलेश मिश्रा का कहना है कि जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पीड़ितों से बात हुई थी। कांशीराम कालोनी में रुपये लेकर आवंटन लेटर जारी करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ितों से थाने जाकर तहरीर देने के लिए कहा गया था। अभी तक वह मुख्यालय में हैं। इसलिए उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed