फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent death in river drain

नाले में गिरी मासूम की मौत

Fri, 06 Jul 2018 11:54 PM IST
नाले में गिरी मासूम की मौत
नाले में गिरी मासूम की मौत Updated Fri, 06 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent death in river drain
- बच्ची की मौत पर घर के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित अंबेडकर नगर में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान घर के बाहर चारपाई पर सो रही एक वर्षीय मासूम की नाले में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

    नगर के अंबेडकर नगर निवासी राजेश कुमार के लड़के पंकज कुमार की शादी थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए बहन ममता देवी निवासी अंबपरापुरा जिला मैनपुरी आई थी। गुरुवार को घर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान ममता ने अपनी एक वर्षीय मासूम पुत्री सीतू को घर के बाहर चारपाई पर लिटा दिया और भजन कीर्तन करने घर के अंदर चली गई। चारपाई पर सो रही सीतू असंतुलित होकर चारपाई के बगल में बह रहे खुले नाले में गिर गई। कई घंटेे बाद ममता अपनी पुत्री को देखने के लिए बाहर निकली तो वह चारपाई पर नहीं मिली। पुत्री को नाले में पड़ा देख उसकी चीख निकल पड़ी। घर में मौजूद लोगों ने मासूम सीतू को नाले से बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सीतू की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

 इस संबंध में ईओ दीपालिका यादव ऐसी किसी भी जानकारी के होने से इंकार किया। उन्होंने मौके पर जाकर नाले की स्थिति देखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed