फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Injured in bulk deal, three people injured.

लेनदेन के विवाद में मारपीट चली गोली, तीन लोग घायल

Thu, 21 Dec 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Thu, 21 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Injured in bulk deal, three people injured.
तोड़ी गई बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेला थानांतर्गत गांव भदौरा में मंगलवार की रात लेनदेन के विवाद में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। यह देख घायल के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की बोलेरो के शीशे फोड़ दिए और बवाल काटा। सूचना पर पुलिस न घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दो घायलों को कानपुर हैलट व एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बंदूक भी जमा करा ली है।
विज्ञापन


गांव भदौरा में काफी दिनों से दो पक्षों में दूध के रुपयों के लिए कहासुनी और विवाद हो रहा था। मंगलवार की देर रात एक पक्ष के देशपाल सक्सेना अपनी पुत्रवधू ममता पत्नी आशीष को दिखाने अपनी गाड़ी से एक निजी अस्पताल में गए थे। रात में 11 बजे घर आए तो सीसी रोड का निर्माण हो रहा था। इससे गाड़ी अंदर न जा सकी। सभी लोग घर पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी दूसरे पक्ष के शीलू राणा अपने साथियों के साथ आ गए और देशपाल व अन्य के साथ मारपीट करने लगे। जब घटना की जानकारी देशपाल के भाई डा. दयाशंकर सक्सेना को लगी तो वो अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आए और फायरिंग कर दी। इससे विजय लक्ष्मी पत्नी चंद्रपाल, रमन, जितेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। इस पर घायलों के परिजनों ने आक्रोशित होकर देशपाल की बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस व सीओ बिधूना ने घायलों को बिधूना अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से डाक्टरों ने रमन व जितेंद्र को कानपुर हैलट तथा विजय लक्ष्मी को औरैया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से देशपाल, सोनू, ऋषि एवं डा. दयाशंकर को हिरासत में ले लिया और बंदूक भी बरामद कर थाने ले आए। सीओ अखिलेश राजन ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed