फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the Central Bank, the thief got broken broken handkerchief

सेंट्रल बैंक में घुसे चोर टूटा मिला तिजोरी का हैंडल

Thu, 23 Aug 2018 11:11 PM IST
सेंट्रल बैंक में घुसे चोर टूटा मिला तिजोरी का हैंडल
सेंट्रल बैंक में घुसे चोर टूटा मिला तिजोरी का हैंडल Updated Thu, 23 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
In the Central Bank, the thief got broken broken handkerchief
टूटा मिला तिजोरी का हैंडल - फोटो : amarujala
फफूंद (औरैया)। गांव भैंसोल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया शाखा में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोला। रोशनदान की ईंटों को तोड़कर बैंक में दाखिल हुए चोर तिजोरी में रखे 17 लाख रुपये ले गए कि नहीं इस पर संशय है। चोरों ने तिजोरी का हैंडल तोड़ दिया। जिससे बैंक का स्टाफ तिजोरी नहीं खोल पा रहा है। तिजोरी बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। चोरों न बैंक के अंदर रखी एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के बाद हार्ड डिस्क उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोल में सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया की शाखा है। गुरुवार सुबह मैनेजर राम प्रसाद माथुर बैंक खोलने पहुंचे। मुख्य द्वारा का ताला खोलने के बाद वह अंदर गए सन्न रह गए। बैंक के अंदर रखी एटीएम क्षतिग्रस्त था। सीसीटीवी कैमरे गायब थे। बैंक सर्वर की हार्डडिस्क भी निकाल ली गई थी। कैश वाली तिजोरी का हैंडल टूटा पड़ा था। वहां रखी अलमारियों के दरवाजे खुले थे। अंदर का हाल देख उन्हें समझते देर न लगी कि चोरों ने बीती रात बैंक में धावा बोला था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर राम प्रसाद माथुर ने बताया कि बैंक के मुख्यद्वार के ऊपर ईंटों  का रोशनदान है। चोर रोशनदान र्की इंटों को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व सीओ अजीतमल लालता प्रसाद ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिजोरी में रखा कैश सुरक्षित!
बैंक मैनेजर के मुताबिक चोरों ने तिजोरी को तोड़ने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने तिजोरी का हैंडिल तोड़ दिया लेकिन उसे खोल नहीं पाए। तिजोरी अगर खुल गई होती तो फिर बंद करना मुश्किल था। ऐसे में पूरी तरह से संभव है कि कैश सुरक्षित बच गया। तिजोरी निर्माणकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि आएंगे वे ही तिजोरी को खोल पाएंगे। कैशियर के पास चाभी है लेकिन हैंडिल टूट जाने से उसे खोलना मुमकिन नहीं है। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारियों को तोड़कर चाभी और नगदी खोजी। उन्हें मेजों में लगीं दराजों की चाभियां मिल गई थीं। इन चाभियों से उन्होंने दराजों को खोला, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। एटीएम खाली था, जिसे चोरों ने कैश के लालच में क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed